Road Accident: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, दो युवकों की मौत, चालक हुआ फरार

Road Accident: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह पूरी घटना कुआकोंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, कुआकोंडा थाना क्षेत्र में चालक ट्रैक्टर को रिवर्स कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार बाइक आ रही थी। ट्रैक्टर ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। (Road Accident) इस घटना से बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार: दो होटलों में देर रात पुलिस की रेड, कई युवतियां गिरफ्तार

बाइक सवारों की मौके पर ही मौत बताया जा रहा है कि इस हादसे में दोनों बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में एटेपाल गांव के रहने वाले हूंगा करतम और जियाकोडता गांव के सुकडा मंडावी शामिल हैं। (Road Accident) ये दोनों युवक मंगलवार की सुबह कुआकोंडा की तरफ आ रहे थे।

काफी दूर तक ट्रैक्टर ने बाइक को घसीटा

बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया था। इधर, हादसे के बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। (Road Accident) उन्होंने फौरन हादसे की खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने एंबुलेंस बुलाई और फिर दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल भिजवाया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है।(Road Accident) कुआकोंडा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



Source: Education

Share this:

You may have missed