गर्मी के प्रकोप से वन्य जीव ​हो र​हे परेशान

गर्मी के प्रकोप से न सिर्फ इंसान बल्कि जानवर भी परेशान हो रहें हैं। जयपुर चिड़ियाघर में वन्य जीवों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन तरह तरह के जतन कर रहा है। पानी के फव्वारों व पिंजरों में छोटे—छोटे जलाशयों से वन्य जीवों को ठंड़क प्रदान की जा रही है।

जयपुर चिड़ियाघर प्रमुख रूप से अलग—अलग किस्म के पक्षियों के लिए विख्यात है। ऐसे पक्षियों के लिए चिड़ियाघर में प्रशासन की ओर से चिड़ियाघर के पिंजरों को ठंडा रखने की व्यवस्था की गई है।

पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए पिंजरे में पानी के फव्वारों से ठंड़क दी जा रही है। पिंजरों में पानी के छोटे—छोटे झरने व तालाब भी पिंजरे की आंतरिक गर्मी को कम करने में कारगर साबित हो रहें हैं। चिड़ियाघर के एक रेंजर ने बताया कि मिट्टी व पैड—पौधों पर पानी के छिड़काव से ठंड़क तो बढ़ती ही है, लेकिन पक्षियों को एक प्राकृतिक वर्षा होने का अहसास भी होता है।

गरमी में भी दिख रहीं हैं पर्यटकों की चहलकदमी….

मई के महिने में पढ़ रही भीषण गरमी के बावजूद जयपुर जू में रोनक देखने को मिल रही है। चिडियाघर के एक रेंजर ने बताया कि जू में वन्य जीवों को देखने हर वर्ग के लोग आ रहें हैं। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर आज भी स्कूली बच्चों में वन्य जीवों के विषय में ज्ञानवर्धन के लिए एक पसंदीदा विकल्प है।



Source: Education

Share this:

You may have missed