DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, देखें प्लेइंग 11

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Indian premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 67वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

चेन्नई की टीम इस मैच में भी बिना किसी बदलाव के उतरी है। वहीं, दिल्ली की टीम में एक बदलाव किया गया है। ललित यादव यह मैच खेल रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 28 बार भिड़ंत देखने को मिल चुकी है। चेन्नई ने इसमें से 18 मुकाबलों में जहां जीत हासिल की है. वहीं दिल्ली की टीम सिर्फ 10 मुकाबलों को अपने नाम कर सकी है। इस स्टेडियम में अब तक 83 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 36 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 46 मैच जीते हैं।

दोनों टीम की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स – डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रिली रोसू, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स – महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर, कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, डीवोन कॉनवे, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।



Source: Sports

Share this:

You may have missed