Home remedies for Piliya : पीलिया हो तो अपनाएं खानपान में ये चीजें, जानिए क्या नहीं खाना चाहिए?

Home remedies for piliya: पीलिया से पीड़ित लोगों को अक्सर ऐसे फूड और लिक्विड आइटम्स लेने की सलाह दी जाती है, जो डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करते हैं और लीवर को प्रोटेक्ट करते हैं।

पीलिया (piliya) यानी जॉन्डिस (jaundice) लिवर से संबंधित बीमारी है। इसमें रोगी को आहार संबंधी विशेष आदतों का ध्यान रखना चाहिए।
– रोगी को हल्का भोजन दें। गन्ने का रस व छैने के रसगुल्ले खिलाएं।
– आंवला में विटामिन सी होता है। इसे कच्चा या फिर सुखाकर खा सकते हैं। आंवले का जूस पीने से लिवर साफ होता है।
– जौ लिवर की गंदगी साफ कर देता है। इसे अंकुरित कर खाएं।
– टमाटर का रस लिवर को मजबूत बनाता है।
– मकोय की पत्तियों को गरम पानी में उबालकर पीने से राहत मिलती है।
ये ना करें : मसालेदार भोजन व फास्टफूड नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़े-नशे पर ग्रहों का प्रभाव : नशे की लत के लिए ये गृह होते है जिम्मेदार, इन उपायों से मिलेगा छुटकारा

पीलिया (piliya) में क्या-क्या खा सकते हैं?

– साबुत अनाज

– ताजे फल और सब्जियां

– मेवे और फलियां

– कॉफी और हर्बल टी

– लीन प्रोटीन

– खूब सारा पानी पीना

यह भी पढ़े-इंटरमिटेंट फास्टिंग से नहीं हो रहा है वजन कम? तो आजमाएं वजन कम करने के ये 5 टिप्स

पीलिया (piliya) में क्या नहीं खाना चाहिए?

– डिब्बाबंद और स्मोक्ड फूड आइटम्स

– सैचुरेटेड और ट्रांस फैट वाला खाना
अल्कोहल

– रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाला खाना

ये भी कारगर

तुलसी की पत्तियां (4 या 5) सुबह खाली पेट खाने से पीलिया में लाभ होता है।
दही में मौजूद बैक्टीरिया जॉन्डिस से लडऩे में सहायक होते हैं। यह आसानी से पच भी जाता है।
मूली के पत्तों के रस में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर खाली पेट पीने से भी पीलिया में राहत मिलती है।

यह भी पढ़े-ब्लड ग्लूकोज कम करने और डायबिटीज की शुरुआत रोकने में प्रभावी है ये चीज

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



Source: Health

Share this:

You may have missed