Live : महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

20 July, 4:26 pm IST

बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न सहित अन्य मामलों के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को जमानत दे दी है।

बृजभूषण शरण सिंह को दो पहले दो दिनों की अंतरिम जमानत दी गई थी। आज इस अंतरिम जमानत के खत्म होने से पहले बृजभूषण शरण सिंह जमानत की याचिका लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे। जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट ने शाम 4 बजे बृजभूषण की याचिका पर फैसला सुनाते हुए उन्हें जमानत दे दी।

बृजभूषण के साथ-साथ उनके सलाहरकार विनोद तोमर को भी कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। इन दोनों को मिली जमानत आंदोलन कर रहे पहलवानों के लिए बड़ा झटका है।





Source: National

Share this:

You may have missed