चीन में भूकंप से दहली धरती, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 की तीव्रता

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा देखने को मिला है और यह जगजाहिर भी है। आज भूकंप का एक और मामला देखने को मिला है। आज चीन (China) में भूकंप का मामला देखने को मिला। जानकारी के अनुसार भूकंप नागकु () से 196 किलोमीटर नॉर्थ में आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.9 रही। भूकंप भारतीय समयानुसार आज शुक्रवार, 4 अगस्त को सुबह करीब 8 बजकर 35 मिनट पर आया। चीन की भूकंप संबंधित एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी। साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

चीन की भूकंप संबंधित एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।



यह भी पढ़ें- 2020 US Election Conspiracy Case: डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया निर्दोष

नहीं हुआ खास नुकसान

लोकल एजेंसियों के अनुसार चीन में नागकु के नॉर्थ में आए इस भूकंप की वजह से कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि भूकंप आने के समय लोग घबरा ज़रूर गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए, पर जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज़: 9 अगस्त को संसद भंग करेगी सरकार, चुनाव की राह खुली



Source: Lifestyle

Share this:

You may have missed