सर्किट हाउस के पास कार चालक को पड़ा मिर्गी का दौरा, तीन बाइक सवारों को उड़ाया, फिर हुआ ये

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया


मंगलवार दोपहर एक कार सर्किट हाउस से होकर गुजरी। अचानक सामने से एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मार दी। इस दौरान चीख पुकार मच गई। बाद में कार एक पोल से टकराकर रूक गई। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को सड़क किनारे कर पुलिस को सूचना दी गई। चौकी चौराहा इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भेजकर कार को कब्जे में लिया।


ग्रीन पार्क का युवक चला रहा था कार


इज्जतनगर निवासी गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि वह बाइक से यूनियन बैंक जा रहे थे। वह अपनी साइड में ही थे। सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक ग्रीन पार्क निवासी मोहित अपने पिता उदय के साथ कार से जा रहे थे। सर्किट हाउस के पास अचानक चालक को मिर्गी का दौरा पड़ गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source: Science and Technology News

Share this:

You may have missed