ड्राइवर की सूझबूझ ने किया लूटपाट की कोशिश को नाकाम, देखें वीडियो

दुनियाभर में अक्सर ही लूटपाट के मामले सामने आते रहते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में आजकल लूटपाट के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। पर कई बार लुटेरे अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाते और उनकी लूटपाट की कोशिश फेल हो जाती है। और वो भी सामने वाले की सूझबूझ की वजह से। इस तरह के वीडियो भी सोशल मीडिया पर अक्सर ही देखने को मिलते हैं जब किसी की सूझबूझ की वजह से लुटेरों के मंसूबों पर पानी फिर जाता है। इसी तरह का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसमें एक ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से उसके साथ लूटपाट की कोशिश नाकाम हो जाती है।

कार से रास्ता ब्लॉक करके दूसरी कार से लूटपाट करने की कोशिश

सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है, जो वैसे तो कुछ पुराना है, पर एक बार फिर से शेयर किया गया। इस वीडियो में चिली का मामला दिखाया गया है। एक शख्स रोड पर कार चलाता हुए ले जा रहा होता है। तभी सामने से एक कार पास में आकर रूकती है। देखने से ही पता चल जाता है कि पहली कार का रास्ता ब्लॉक करने वाली कार में लुटेरे थे जो जल्द ही बाहर निकलने वाले थे।

लुटेरों की कोशिश हुई फेल

लूट्पाट के लिए जैसे ही लुटेरे अपनी कार से दूसरी कार का रास्ता ब्लॉक करके अपनी कार से बाहर निकलना चाहते थे, ठीक वैसे ही पहली कार में बैठे ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और कार रोकने के बजाय तेज़ी से भगा दी। कुछ ही देर में ड्राइवर कार को लेकर काफी दूर चला जाता है और लुटेरे लूटपाट की अपनी कोशिश में फेल हो जाते हैं।

failed_robbery_attempt_1.jpg

यह भी पढ़ें- डॉग ने स्केटबोर्ड पर दिखाया कमाल, वीडियो हुआ वायरल



Source: Education

Share this:

You may have missed