दिल्ली में महिला की जली डेड बॉडी मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक महिला का जला हुआ शव मिला है। जली डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्याकर शव का जलाने की कोशिश की गई है।


दो दिनों से लापता मां-बेटी का शव तालाब से बरामद

एक पहले दिल्ली के बवाना थाना इलाके के औचंदी गांव के एक तालाब से 2 साल की मासूम बच्ची का शव मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तालाब में कई घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एक महिला का भी शव मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि महिला का नाम सुंदर था और मृतक 2 साल की बच्ची सुंदर की बेटी सृष्टि थी।



Source: National

Share this:

You may have missed