Diwali 2023: दिवाली पर आजमाएं ये आसान उपाय, आर्थिक परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, धन धान्य में होगी वृद्धि

1. दिवाली के दिन सुबह माता लक्ष्मी के मंदिर जाएं और उन्हें कपड़े चढ़ाएं। साथ ही सुगंधित गुलाब की अगरबत्ती जलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे।
2. दीपावली पर सुबह गन्ना लेकर आएं और रात में लक्ष्मी पूजा के दौरान इस गन्ने की भी पूजा करें। इस उपाय से आपके घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी।
3. दिवाली की रात नौ गोमती चक्र की पूजा करने के बाद इन्हें अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से साल भर घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशियां बनी रहेंगी।
4. यदि आपके घर में पैसा नहीं टिकता है तो नरक चतुर्दशी के दिन लाल चंदन, गुलाब के फूल और रोली को लाल कपड़े में बांधकर पूरी श्रद्धाभाव से पूजा करें। इसके बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपको पैसों की कमी नहीं होगी और घर में धन हमेशा बना रहेगा।
5. दिवाली की अमावस्या से शुरू करके हर अमावस्या की शाम किसी गरीब या दिव्यांग व्यक्ति को भोजन कराएं। यह उपाय आपके घर में धन-धान्य बढ़ाएगा और आपके वैभव में वृद्धि करेगा।

6. जिन जातकों को काफी कोशिश के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है, वे दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के दौरान चने की दाल माता लक्ष्मी पर छिड़कें और पूजा के बाद वह दाल इकट्ठी करके पीपल के पेड़ को चढ़ा दें।
7. दुकानदारों और व्यापारों को दिवाली की रात साबुत फिटकरी का टुकड़ा लेकर और उसे दुकान के चारों तरफ घुमाना चाहिए। इसके बाद इस टुकड़े को किसी चौराहे की उत्तर दिशा में फेंक देना चाहिए। ऐसा करने से ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और धन लाभ होगा।
8. दीपावली की रात को पांच साबुत सुपारी, काली हल्दी और पांच कौड़ियां लें और इन्हें गंगाजल से धोकर लाल रंग के कपड़े में बांध दें। अब दिवाली की पूजा करते समय इस पोटली को चांदी की कटोरी या थाली में रखकर पूजा करें और अगली सुबह इसे अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।



Source: Dharma & Karma

Share this:

You may have missed