इससे बढ़ाइएं दूध की पावर, एलर्जिक जुकाम में मिलेगा आराम

चिकित्सक के मुताबिक कई लोगों में एलर्जिक रायनाइटिस की समस्या होती है। इसमें नाक बहना, नाक में खुजली होना, कानों में अजीब सी आवाज गूंजना, आंखों से पानी आना और छींके आने जैसे लक्षण दिखते हैं। यदि नाक के अंदर पॉलिप बना हुआ है तो इसको ठीक केवल दवाइयाें से ठीक नहीं किया जा सकता है। इसमें सर्जरी की जरूरत पड़ती है। आयुर्वेद में इसकी बहुत अच्छी सर्जरी है। छोटी सर्जरी होती है। इसको अग्नि कर्म या क्षार कम से निकाला जा सकता है।

कच्ची हल्दी से करें बचाव
बचाव के लिए 10 ग्राम कच्ची हल्दी को कद्दूकस कर लें और उसमें 2 पीपल को कूटकर एक गिलास दूध में उबालकर सुबह-शाम इसको रोज लें। एलर्जी की समस्या में इससे राहत मिलती है।

इन बातों का रखें ध्यान

ठंडी चीजें न खाएं: आमतौर पर यह समस्या ठंडी या एलर्जी के कारण बढ़ती है। इसलिए ध्यान रखें कि एलर्जी वाले कारणों की पहचान करें और ठंडी चीजें जैसे कि फ्रिज में रखी चीजों का खाने से बचें। इससे राहत मिलेगी।

मास्क लगाकर निकलें: घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क लगाएं। ऐसा करने से एलर्जी से बचाव होता है।

तेल लगाएं: जब म्यूकस आना बंद हो जाए तो आप नियमित रूप से नाक में सुबह-शाम को अणु या षणबिंदु तेल लगाएं। इससे भी राहत मिलेगी।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



Source: Health

Share this:

You may have missed