दिल्ली समेत इन राज्यों में शीतलहर और ठंड का कहर जारी, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी के निर्देश

Weather forcast: देश की राजधानी राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। यूपी, बिहार झारखंड में शीतलहर का कहर जारी है, जबकि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह में दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा गिरने वाला है। IMD ने कहा कि अगले 4 से 6 दिनों के बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है।

यहां होगी बारिश और बर्फबारी

इसके अलावा आईएमडी ने शुक्रवार को दिल्ली, और राजस्थान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, IMD ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में 22 से 24 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग हल्की बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। जबकि 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

स्कूल और कॉलेज बंद

बता दें कि झारखंड सरकार ने ठंड और शीतलहर के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए हैं। झारखंड में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सभी स्कूलों में शीतलहर की छुट्टी दी जाएगी। वहीं, हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर आवश्यकतानुसार वर्ग 10 से वर्ग 12 तक की कक्षाओं का संचालन की इजाजत दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।



Source: National

Share this:

You may have missed