मैं गलत दौर में थी…पूर्व एथलीट अंजू बॉबी की बात पर ठहाका लगा हंसने लगे पीएम मोदी, जानिए क्या कुछ कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर देश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं और उनकी असफलताओं पर उन्हें सान्तवना देते हैं। हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मैच में आस्ट्रेलिया से हारने के बाद उन्हें भारतीय खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में उनको सांत्वना देते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने देश में खेलों को बढ़ावा देने और बदलाव के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होनें क्रिसमस के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल खेल में कई सारे सकारात्मक बदलाव देखने हुए हैं। लेकिन मैं ‘गलत युग में’ प्रतिस्पर्धा की। जिसपर कार्यक्रम में मौजूद पीएम मोदी हंसते हुए नजर आए। अंजू जार्ज के इस बयान पर पीएम मोदी का रिएक्शन खूब सुर्खियां बटोर रहा है।




ऐसा रहा स्पोर्ट्स करियर

बता दें कि अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 एफ्रो-एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 2004 में एथेंस में हुए ओलंपिक खेलों में उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 6.83 मीटर हासिल किया, जिससे वह पांचवें स्थान पर रहीं। उन्हें 2002 में अर्जुन पुरस्कार, 2003 में खेल रत्न और 2004 में चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें: 8 साल कोमा में रहने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह ने हारी जिंदगी की जंग, आतंकी हमले में हुए थे घायल



Source: Sports

Share this:

You may have missed