चूरू : बदमाशों ने पहले फिल्मी स्टाइल में उखाड़ा एटीएम, कैंपर में रख हुए फरार

ATM Loot In Churu : चूरू। राजस्थान में बेखौफ चोर अब कैश ही नहीं, पूरी एटीएम मशीन ही चुराने लगे हैं। मामला जुड़ा है चूरू जिले से, जहां करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पहले एटीएम मशीन को उखाड़ा फिर रुपयों से भरे एटीएम को गाड़ी में लाद कर आराम से फरार हो गए। फिल्मी स्टाइल में इस एटीएम लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गए गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

यह भी पढ़ें : बेंगलूरु से जयपुर आए थे एटीएम लूटने के लिए, एक ही रात में दो उखाड़ ले गए, ऐसे आए गिरफ्त में

मामला साहवा कस्बे का है, जहां शनिवार देर रात करीब दो बजे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन को निशाना बनाया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि 5 से 6 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। एटीएम में कितने रुपए थे, यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। बैंक अधिकारियों की ओर से पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : शहर में एक बार फिर एटीएम लूट का प्रयास ,लूटने से बच गए दस लाख रुपए

नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू
एटीएम लूट की वारदात के बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कराई। पुलिस का मानना है कि संभवत रैकी के आधार पर एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस की ओर से आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें बना दी गई हैं। पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है। बहरहाल पुलिस को बदमाशों के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

नहीं थम रही लूट की वारदातें
बता दें कि इससे पहले भी प्रदेशभर में एटीएम लूट के मामले सामने आए है। नागौर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर व कई जिलों में एटीएम लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस की ओर से कई बार एटीएम लूट करने वाली गैंग को भी पकड़ा गया है। वहीं कई मामलों में आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।



Source: Education

Share this:

You may have missed