किसानों का ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन हुआ तेज, 12 मार्च तक राजधानी में इन चीजों पर लगा बैन

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर किसानों का आंदोलन तेज होता हुआ नजर आ रहा है। पंजाब और हरियाणा के किसान मंगलवार यानी 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने राजधानी दिल्ली से सटी सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, हरियाणा सरकार ने राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में इंटरनेट पर पाबंद लगा दी है। वहीं, दिल्ली में भी 10 मार्च तक कई चीजों पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

इन चीजों पर पूरी तरह बैन

सोमवार को दिल्ली पुलिस कमीश्नर संजय अरोरा ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रैलियों और ट्रैक्टरों के प्रवेश पर, फायर आर्म्स और ज्वलनशील पदार्थों के साथ-साथ ईंटों और पत्थरों जैसे अस्थायी हथियारों और पेट्रोल के डिब्बे या सोडा की बोतलों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इसके साथ ही धारा 144 को लागू करते हुए शादियों में लाउडस्पीकर बजाने और भीड़ इकठ्ठा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कल किसानों का दिल्ली चलो मार्च

बता दें कि फसलों पर मएसपी गारंटी कानून बनाने समेत कई मांगों को मनवाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान 13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने दावा किया कि देश भर से 200 से ज्यादा किसान संघ ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल होंगे।

किसानों के लोन हों माफ

इसके अलावा किसान मांग कर रहे हैं कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन स्कीम लाई जाए। इसके साथ कृषि ऋण माफ करना और 2020/21 के विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज पुलिस मामलों को वापस लिया जाए।



Source: Education

Share this:

You may have missed