मणिपुर में पुलिस कामांडो ने डाले हथियार, ASP के अपहरण पर जताया विरोध

मणिपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अपहरण के बाद से ही तनाव का महौल बना हुआ है। वहीं इस घटना के विरोध में मणिपुर पुलिस कमांडों ने अपने हथियार डालकर घटना के खिलाफ अपना विरोध जताया है। हालांकि घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधीकारी को सकुशल बरामद कर लिया है। मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि इम्फाल पूर्व के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह को बाद में पुलिस और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई के बाद बचा लिया गया।

कमांडो ने हथियार डाल किया विरोध प्रदर्शन

इस घटना के बाद मणिपुर पुलिस कमांडो ने बुधवार को हथियार डालकर विरोध जताया है। बता दें कि मंगलवार को 200 से ज्यादा लोगों ने ASP मोइरांगथेम अमित सिंह के आवास पर धावा बोलकर उन्हें और उनके एक सहयोगी को अगवा कर लिया था। अपहरण कथित तौर पर मैतेई समुदाय के निगरानी वाले समूह अरामबाई तेंगगोल नाम के एक सशस्त्र समूह ने किया था। हालांकि मणिपुर पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारी और उनके सहयोगी को घटना के कुछ घंटे के बाद ही बरामद कर लिया है। अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सेना और असम राइफल्स तैनात

बता दें कि इस घटना में कथित तौर पर अरामबाई तेंगगोल से जुड़े सशस्त्र कैडरों ने घर में तोड़फोड़ की और गोलियों से चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मणिपुर में ताजा तनाव बढ़ने के बाद सेना और असम राइफल्स की चार टुकड़ियों को इंफाल पूर्व में तैनात किया गया है।

 

 



Source: National

Share this:

You may have missed