लेक सिटी जाने का बना रहे हैं प्लान, इन खूबसूरत जगहों की जरूर करें सैर

उदयपुर शहर से सटे बाहुबली हील्स पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केन्द्र बन गया है. खासकर मानूसन के दौरान इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखते हीं बनती है. यही वजह है कि यहां पर्यटक खींचे चले आते हैं. प्री-वेडिंग शूट के लिए भी ये जगह बेहद खास है. बड़ी संख्या में लोग यहां मौज-मस्ती के लिए आते हैं. बाहुबली हिल्स पहुंचना भी बेहद आसान है. शहर के मात्र 18 किलोमीटर की दूरी पर है और बाइक और कार दोनों से आ सकते हैं. यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है.

Source: Lifestyle

Share this:

You may have missed