इकाना में आज लखनऊ का मुकाबला दिल्ली से:पूरन और KL राहुल के लिए क्रेज; दोनों टीमें आपस में 6 बार भिड़ीं, 3-3 बार जीतीं

इकाना स्टेडियम में आज IPL-2025 का 40वां मुकाबला खेला जाएगा। यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स (DC)। प्लेऑफ के लिहाज से लखनऊ के लिए यह महत्वपूर्ण मैच है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इस सीजन लखनऊ की टीम 8 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-5 पर मौजूद है। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली ने 7 में से 5 में जीत दर्ज की है। टीम 10 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। मैच डिटेल्स
मैच: LSG Vs DC, 40वां मैच
स्टेडियम: इकाना स्टेडियम, लखनऊ
समय: टॉस- 7:00 बजे, मैच स्टार्ट: 7:30 बजे हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबरी पर लखनऊ और दिल्ली दोनों ने आपस में अब तक 6 मैच खेले हैं। 3 में लखनऊ सुपर जायंट्स और इतने में ही दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है। इसी सीजन 22 मार्च को दिल्ली ने लखनऊ को एक विकेट से हराया था। लखनऊ इस मैच को जीतकर पहली हार का बदला लेने चाहेगी। पूरन सीजन के टॉप स्कोरर लखनऊ के लिए निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 8 मैचों में करीब 53 की औसत 368 रन बनाए हैं। इस दौरान पूरन का स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का रहा। टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय है। उन्होंने अभी तक 8 मैच में केवल 106 रन बनाए हैं जिसमें 63 रन की एक पारी भी शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 98 का रहा है। बॉलिंग डिपार्टमेंट में लखनऊ से शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं। टीम में दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान जैसे शानदार बॉलर भी है। आवेश ने पिछले मैच डेथ ओवर्स में अच्छी बॉलिंग करके टीम को राजस्थान के खिलाफ 2 रन से जीत दिलाई थी।

Source: Sports

Share this:

You may have missed