धर्मशाला पहुंची लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम:4 मई को पंजाब किंग्स से मुकाबला, IPL 2025 में 10 में से 5 मैच जीते

आईपीएल में अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। टीम को 4 मई को शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स का सामना करना है। एचपीसीए स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम ने इस सीजन 10 में से 5 मैच जीते हैं। टीम में डेविड मिलर, एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन जैसे मजबूत बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में अवेश खान, मयंक यादव, रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर टीम की रीढ़ हैं। मिचेल मार्श और शाहबाज अहमद ऑलराउंडर के रूप में टीम को संतुलन देते हैं। धर्मशाला की नई हाइब्रिड पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है। यहां की मौसमी परिस्थितियां भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती हैं। स्टेडियम की ऊंचाई और ठंडी हवाएं बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को चुनौतीपूर्ण बनाती हैं। लखनऊ ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने 2025 की नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। पंत की आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी से टीम को फायदा मिला है। पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत टीम को प्लेऑफ की राह आसान कर सकती है। शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब की टीम भी वापसी के लिए बेताब है।

Source: Sports

Share this:

You may have missed