नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी:पाकिस्तान से आया था ईमेल, बॉम्ब स्कॉड ने स्टेडियम की जांच की

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) को पाकिस्तान से एक ईमेल आया है, जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई है। जीसीए ने अहमदाबाद पुलिस को इसकी सूचना दी और अहमदाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और बम निरोधक दस्ते की एक टीम ने स्टेडियम में जांच की है। इस बारे में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि यह ई-मेल पाकिस्तान जेके के नाम से आया था और एक लाइन में ‘वी विल ब्लास्ट योर स्टेडिंयम’ लिखा था। आगामी दिनों में यहां आईपीएल के मैच भी होने हैं। इस स्टेडियम में IPL के 2 मैच खेले जाने हैं
अहमदाबाद के इस स्टेडियम में अभी IPL के दो मैच शेष हैं। पहला मैच 14 मई को और दूसरा मैच 18 मई को खेला जाएगा। गुजरात पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी, जबकि दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला करेगी। (इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।)

Source: Sports

Share this:

You may have missed