12 साल बाद चैंपियंस लीग टी-20 की वापसी:ICC से मंजूरी मिली, सितंबर-2026 में आयोजित होगी; 2027 से WTC में लागू होगा 2 टायर सिस्टम

करीब 12 साल के बाद चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट की वापसी होने जा रही है। सितंबर-2026 में इस टूर्नामेंट का 8वां आयोजन हो सकता है। इसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की एनुअल जनरल मीटिंग में मंजूरी मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मीटिंग में सिंगापुर में जारी बैठक में इस टूर्नामेंट की वापसी के प्रस्ताव को अधिकांश सदस्य देशों से समर्थन मिला है। इतना ही नहीं, AGM में 2027 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2 टायर सिस्टम लागू करने की प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट 2009 में शुरू हुआ था। इसमें दुनियाभर की लीग की विनर टीमें हिस्सा लेती थी। यह लीग 2014 तक चली, उसके बाद ब्रॉडकास्टिंग इश्यू और कम फैंस के कारण इसे बंद कर दिया गया। वहीं, ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को और रोचक बनाने के लिए इसे 2 टायर सिस्टम में कराने का फैसला लिया है। (इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।)

Source: Sports

Share this:

You may have missed