रोहित-कोहली का A+ ग्रेड खतरे में:​​​​​​​गिल को प्रमोशन मिल सकता है, विमेंस की मैच फीस भी बढ़ेगी; 22 दिसंबर को BCCI की मीटिंग

22 दिसंबर को होने वाली BCCI की अपेक्स काउंसिल मीटिंग में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सबसे बड़ा मुद्दा होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल A+ ग्रेड में हैं, लेकिन दोनों अब केवल वनडे खेल रहे हैं। ऐसे में उनका टॉप ग्रेड से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। उनकी जगह शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल को A+ में प्रमोशन देने पर चर्चा होगी। बैठक में महिला क्रिकेटरों की घरेलू मैच फीस बढ़ाने पर भी बड़ा फैसला हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बराबर मैच फीस मिलती है, लेकिन डोमेस्टिक लेवल पर अब तक यह लागू नहीं हुआ है। हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने के बाद विमेंस क्रिकेटरों की फीस बढ़ाने की मांग तेज हुई है, जिसे बोर्ड मीटिंग में मंजूरी मिल सकती है। इसी के साथ घरेलू अंपायरों और मैच रेफरियों की फीस स्ट्रक्चर पर भी बदलाव प्रस्तावित है। BCCI अपनी डिजिटल प्रॉपर्टीज, स्ट्रीमिंग राइट्स और वेबसाइट अपग्रेड पर अपडेट भी देगी। मीटिंग का एजेंडा- मौजूदा मेंस प्लेयर्स के एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट विमेंस टीम ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप जीता था
इंटरनेशनल लेवल पर विमेंस और मेंस को बराबर मैच फीस (पे-पैरिटी) मिलती है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। महिला खिलाड़ी पूरे सीजन काफी मैच खेलती हैं, लेकिन उनकी फीस कम है। भारत की हाल की वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद इस फैसले की मांग और तेज हुई है। इसलिए फीस बढ़ाने का प्रस्ताव बैठक के सबसे अहम मुद्दों में शामिल है। ———————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ICC वनडे रैकिंग में रोहित नंबर-1, विराट नंबर-2 पर हैं ICC वनडे बैटिंग रैंकिंग में एक बार फिर रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा बरकरार है। नंबर-1 पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार लगातार दो शतक और एक अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली नंबर-2 पर आ गए हैं। ICC ने बुधवार को वीकली रैंकिंग जारी की। पढ़ें पूरी खबर

Source: Sports

Share this:

You may have missed