शादी समारोह से लौट रहे परिवार में से तीन की सड़क हादसे में गई जान

सीतापुर. लहरपुर कोतवाली स्थित नियामूपुर गांव में तेज रफ्तार कार की दीवार से टक्कर लगने पर भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार के तीन लोगों की हादसे जान चली गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे में एक मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतकों के शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा इतना बुरा था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ड़क हादसे में मरने वालों में तनवीर, तौसीफ व आरिफ के रूप में शिनाख्त हुई जबकि अनिल को लखनऊ रेफर किया गया। वहीं अनिल सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की जानकारी होने पर मृतकों के घर में कोहराम की स्थिति मच गई।

ये भी पढे़ं: ओपी सिंह हुए डीजीपी के पद से सेवानिवृत, रैतिक परेड की सलामी के बाद कहा अच्छा और बुरा दोनों लग रहा


{$inline_image}
Source: Education

Share this:

You may have missed