हिंदुओं और ईसाइयों को राशन नहीं दे रहा पाक

कराची. पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से अपने नागरिकों को बचाने में दिन-रात एक किए हैं, तो दूसरी ओर पाकिस्तान की इमरान सरकार पर देश के अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगा है। कराची प्रशासन पर इस विकट घड़ी में हिंदुओं और ईसाइयों को राशन नहीं दे रहा।
एक स्थानीय हिंदू ने कहा कि प्रशासन लॉकडाउन में हमारी मदद नहीं कर रहा। हमें राशन नहीं
दिया जा रहा, क्योंकि हम अल्पसंख्यक हैं। एक ईसाई महिला ने आरोप लगाया कि पहले प्रशान ने कहा कि हर किसी को लॉकडाउन में राशन दिया जाएगा, लेकिन बाद में ईसाइयों को देने से इनकार कर दिया। हम भी पाकिस्तानी हैं और कराची में रहते हैं।
भरोसा देकर टरका रहे
पाकिस्तान में 4 प्रतिशत हिंदू हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित सिंध प्रांत के एक व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा रिक्शा चलाता है। लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद है। उनके पास खाने को कुछ नहीं, न पैसे हैं। जब वे राशन वितरण केंद्र जाते हैं तो कहा जाता है कि उनके घर सामान भेजा जाएगा, लेकिन भेजते नहीं हैं।


{$inline_image}
Source: Education

Share this:

You may have missed