लौकी के जूस का खाली पेट करेंगे सेवन, तो मिलेगी ताजगी और ठंडक

वैसे तो लौकी की सब्जी हर घर में बनती है। लेकिन लौकी का जूस कुछ ही लोग पीते हैं। आज हम आपको लौकी के जूस से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। क्योंकि लौकी में विटामिन सी, आयरन और सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह आपके शरीर को ठंडक के साथ ही कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है।

लौकी का जूस आप घर में बिना किसी दिक्कत के आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई परेशान होने की जरूरत नहीं है। लौकी का जूस तैयार करने के लिए आप सबसे पहले ताजा लौकी लें।इसे अच्छी तरह धो लें और इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसके बाद लौकी के टुकड़े पानी और कुछ पुदीने के पत्ते को एक साथ मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें।इसके बाद यह रस तैयार हो जाएगा। इसे छानकर गिलास में निकालें। इसमें आप काली मिर्च का पाउडर, नमक और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। जिससे यह स्वाद में भी टेस्टी लगेगा।



Source: Health

Share this:

You may have missed