बधाई कोटड़ा व थूर को, पीएम मोदी ने दिया राष्ट्रीय अवार्ड

उदयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली से वर्चुअली उदयपुर की कोटड़ा पंचायत समिति व जिले की थूर ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया। पीएम मोदी ने वहीं से ऑनलाइन पुरस्कार राशि सीधे दोनों के खाते में भेजी। इस राशि को विकास कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा।

राष्ट्रीय पंचायतीराज अवार्ड 2021 के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण हुए वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहां की गांवों तक संक्रमण नहीं पहुंचे, उसको रोकना है और इसके लिए सबको मिलकर काम करते हुए प्रोटोकॉल को लागू करना जरूरी है।
इस कार्यक्रम में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेष सुराणा के साथ उदयपुर की कोटड़ा पंचायत समिति व थूर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि व अधिकारी यहां एनआइसी से जुड़े थे।
जिला परिषद सीईओ डॉ. मंजू ने बताया कि कोटड़ा पंचायत समिति को इस अवार्ड के तहत 25 लाख एवं थूर ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली।

कोटड़ा पं.स. का चयन इसलिए
कोटड़ा पंचायत समिति का चयन मनरेगा में श्रमिकों का समय पर भुगतान, ज्यादा रोजगार, राजीविका महिला समूह के कार्य, मौताणा प्रथा रोकथाम पर कार्य, बाल मजदूरी रोकथाम के लिए विशेष अभियान, कुपोषण निवारण शिविर, सुपोषण वाटिका जैसे विशेष अभियान, ऑफिस के प्रत्येक शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे, बायोमैट्रिक मशीन की स्थापना, वेबसाइट एप, वाई-फाई परिसर, सामुदायिक शौचालय, पनघट, आरओ मशीन आदि तकनीकी नवाचारों के लिए किया गया है।

थूर पंचायत का चयन इसलिए

थूर पंचायत का चयन ग्राम सभाओं के आयोजन, जीपीडीपी योजना में गरीबी उन्मूलन, महिला एवं बच्चों से जुड़े मुद्दे, सामाजिक अकेक्षण के क्षेत्र में, नमरेगा, मिशन अंत्योदय आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए किया गया है।



Source: Education

Share this:

You may have missed