कोविड-19 के कारण एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन खतरे में

नई दिल्ली। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन मई तक लगे लॉकडाउन के कारण अगले महीने होने वाली एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन खतरे में पड़ गया है। एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन 21 मई से यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में होना है, लेकिन लेकिन बढ़ते मामलों के साथ इसके आयोजन को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई है।

यह भी देखें :IPL 2021 Points Table: RR को 10 विकेट से हराकर नंबर-1 पर पहुंची कोहली की टीम RCB

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अधिकारी ने कहा, ‘ एलीट पुरुषों और महिलाओं का मुक्केबाजी टूर्नामेंट 21 मई से शुरू होने वाला है। लेकिन मौजूदा स्थिति इतनी डरावनी है कि इसमें भाग लेने वाले देश नई दिल्ली की यात्रा नहीं करना चाहेंगे, जो भारत में कोरोनावायरस के हॉटस्पॉट में से एक है।’

यह भी देखें :IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन हुए शामिल

महामारी के कारण इस प्रतियोगिता 2020 में स्थगित कर दी गई थी। एआईबीए ने मार्च में घोषणा की थी कि भारत 21 से 31 मई तक इस चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा, जिसमें 30 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद है।



Source: Sports

Share this:

You may have missed