कोरोना से ठीक होने के बाद की चीजें काफी परेशान कर रही हैं: वारियर

 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) से स्वस्थ हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (kolkata knight riders) के तेज गेंदबाज संदीप वारियर (sandeep warrier) का कहना है कि कोरोना के बाद की चीजों ने उन्हें ज्यादा परेशान किया। वारियर ने कहा, ‘कोरोना का प्रभाव इतना तेज नहीं था लेकिन कोरोना के बाद की चीजों ने मुझे ज्यादा प्रभावित किया। मैं पिछले एक सप्ताह से ट्रेनिंग कर रहा हूं और इसका मुझ पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है।’

यह भी पढ़ें—बुमराह जैसे अनऑर्थोडॉक्स एक्शन वाले गेंदबाज होते हैं ज्यादा चोटिल : हेडली

सांस लेने में अभी भी दिक्कत
उन्होंने कहा, ‘कोरोना से पहले जब मैं कोलकाता की टीम में था तो ट्रेनिंग करना इतना कठिन नहीं था। मुझे लगता है कि सामान्य होने में मुझे सप्ताह भर से ज्यादा लगेगा। कोरोना के दौरान मेरे अंदर लक्षण नहीं थे। इसके बाद मैंने ट्रेनिंग शुरू की और मुझे सांस लेने में थोड़ी दिक्कत होने लगी। मैं बहुत जल्दी थक जाता हूं।’

वरुण और सिफर्ट भी हो गए थे कोरोना से संक्रमित
कोलकाता की टीम में वारियर के अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, स्पिनर वरूण चक्रवर्ती और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट कोरोना से संक्रमित हुए थे।

लगा था यह वायरल बुखार है
वारियर ने कहा, ‘दो मई को जब आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ तो सुबह से ही मुझे अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए मैं कोलकाता को इस बारे में बताने के बाद क्वारंटीन में चला गया। टेस्ट नेगेटिव आने पर मुझे लगा कि यह वायरल बुखार है।’

यह भी पढ़ें— मोहम्मद आसिफ ने शोएब अख्तर को 2007 में हुए झगड़े पर चुप रहने की दी सलाह

पत्नी ने बता दिया था कोरोना हो गया
उन्होंने कहा, ‘वरुण के पॉजिटिव आने के बाद हमने फिर टेस्ट किया और मैं कोरोना से संक्रमित पाया गया। मुझे इस बारे में पहले पता लगा था क्योंकि मेरी पत्नी डॉक्टर है और उसने मुझे कहा था कि तुम्हें कोरोना है। उसे भी छह-सात महीने पहले कोरोना हुआ था और उन्हें भी इसी तरह के लक्षण थे।’



Source: Sports

Share this:

You may have missed