उदयपुर की वंडर गर्ल मान्या का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में दर्ज, छोटी उम्र में हास‍िल की बड़ी उपलब्धि

उदयपुर. शहर की 11 साल की मान्या भंसाली का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में दर्ज किया गया है। मान्या ने 5 मिनट 43 सेकंड में 100 से अधिक राजस्थान के कला एवं संस्कृति के प्रश्नों के सही जवाब दिए और रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2020 में मान्या को देश का तीसरा वंडर किड घोषित किया जा चुका है। मान्या के पिता अभय व माता अदिति भंसाली ने बताया कि मान्या ने लॉकडाउन के दौरान आरपीएससी की पटवारी, एलडीसी, पुलिस भर्ती परीक्षा आदि की तैयारी में उपयोग होने वाली पुस्तकों से 12 हजार से 15 हजार तक के प्रश्न-उत्तर कंठस्थ किए हैं। इसके अलावा मान्या को 193 देशों की राजधानियां याद हैं तो राजस्थान का सामान्य ज्ञान याद है। मान्या का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉड्स में भी दर्ज किया जा चुका है। साथ ही वह जिला स्तर पर सम्मानित भी हो चुकी है। मान्‍या शहर के द‍िल्‍ली पब्लिक स्‍कूल में छठीं क्‍लास की छात्रा है। वह भले ही छोटी है लेकिन अपने सामान्‍य ज्ञान व अपनी गजब की याद करने की क्षमता से अच्‍छे अच्‍छों को हैरत में डाल देती है।



Source: Education

Share this:

You may have missed