2 किमी की दौड़ पूरी नहीं कर पा रहे मलिंगा,लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की चाहत

श्रीलंका के क्रिकेटर लसिथ मलिंगा काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। फिटनेस की वजह से ही नेशनल टीम में उनका चयन नहीं हो पा रहा है। हालांकि मलिंगा देश के लिए खेलना चाहते हैं। वर्ष 2020 से मलिंगा ने श्रीलंका के लिए क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले वह फिर से टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। मलिंगा का कहना है कि मौका मिलने पर अभी भी वह शानदार खेल दिखा सकते हैं।

दो किलोमीटर नहीं दौड़ सकते
मलिंगा का कहना है कि वह दो किलोमीटर नहीं दौड़ सकते। हालांकि उनका कहना है कि वह टीम के लिए 4 ओवर आसानी से कर सकते हैं। श्रीलंकन क्रिकेट में नेशनल टीम में चुने जाने के लिए खिलाड़ी को दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। यह श्रीलंकन टीम में चयन के लिए फिटनेस का पैमाना है। रसेल ऑर्नल्ड के यूट्यूब शो ‘Chilling with Russell’ में मलिंगा ने कहा कि वह अभी रिटायर नहीं होने वाले हैं और अभी भी 24 गेंद फेंक सकते हैं।

यह भी पढ़ें— IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज, पहले नंबर पर लसिथ मलिंगा

lasith_malinga.png

टेस्ट और वनडे से ले चुके हैं सन्यास
मलिंगा टेस्ट और वनडे क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। हालांकि उन्होंने अभी भी टी20 क्रिकेट नहीं छोड़ा है। मलिंगा ने कहा कि वह दो किलोमीटर नहीं दौड़ सकते, इसी वजह से वह घर पर बैठे हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह अभी भी दो घंटे तक बिना किसी परेशानी के बॉलिंग कर सकते हैं। वहीं मलिंगा को भरोसा है कि इस वर्ष होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं। इस बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर में यूएई में होगा।

यह भी पढ़ें— श्रीलंका के मेंडिस, धनुष्का गुणतिलका और डिकवेला बायो-बबल के उल्लंघन में निलंबित

जब विकेट लिए तब किसी ने पेट के बारे में नहीं पूछा
ललित मलिंगा ने अपनी फिटनेस पर बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने 4 गेंद में 4 विकेट लिए थे, तब किसी ने उनके पेट के बारे में नहीं पूछा। मलिंगा ने ये विकेट न्यूजीलैंड के खिलाफ कैंडी में लिए थे। मलिंगा का कहना है कि उस समय मैं 35 साल का था। उस समय किसी ने मेरी फिटनेस या पेट के बारे में शिकायत नहीं की थी।



Source: Sports

Share this:

You may have missed