देश को कोराना से बचाने की कामना के साथ उठाई कांवड़, 30 मिनट में तय की 25 किलोमीटर दूरी

मेरठ . देश के युवा एक ओर ओलम्पिक ( Tokyo Olympics ) में दौड़ लगाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं तो दूसरी ओर मेरठ के युवाओं की एक टोली ने महज 30 मिनट में डाक कांवड़ ( Kanwar Yatra ) से 25 किलोमीटर की दूरी तय करके नया रिकार्ड बना दिया है। देश को कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ इन युवाओं ने कांवड़ उठाई और महज 30 मिनट में 25 किलोमीटर का सफर तय कर दिया।

यह भी पढ़ें: 52000 वर्ग मीटर में बन रहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सभी भवनों के होंगे विशिष्ट नाम

गढ़ रोड स्थित गांव नानपुर के युवाओं ने यह काम किया है। इन युवाओं ने कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों और देश को बचाने के लिए देवो के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए डाक कांवड़ लाने की योजना बनाई। गांव नानपुर से ब्रजघाट की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। इस दूरी को उत्साही युवकों ने मात्र 30 मिनट में तय कर लिया। ब्रजघाट से डाक कांवड़ लेकर चले गांव नानपुर के करीब 25 युवकों ने तेज रफ्तार से दौड़ लगाकर गंगाजल को महज तीस मिनट में 25 किलोमीटर दूर अपने गांव पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें: खुद को हिंदू बता प्रेम जाल में फंसाया, गैंगरेप के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह

गांव पहुंचकर इन युवकों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और विशेष पूजा करवाई। इस पूजा में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए गांव, प्रदेश और देश को कोरोना की तीसरी लहर से मुक्ति की कामना की गई। डाक कांवड़ लाने वाले युवकों में दीपक ने बताया कि वे अपने गांव के युवा साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लाते थे। उनका कांवड़ लाने का कुछ खास ही उद्देश्य होता है। वे हमेशा समाज और देशहित की कामान के साथ ही कांवड़ लाते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।

यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2021 : नागपंचमी कब है? पूजा विधि और शुभ मुहूर्त, जानें- नाग पूजा से किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

वर्तमान समय में देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। ऐसे में उन्हाेंने इस बार कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ ही उन्होंने कांवड़ उठाई है। इन युवाओं को उम्मीद है कि देवों के देव महादेव उनकी कामना को पूरी करेंगे और देश को कोरोना मुक्ति देंगे। डाक कांवड़ लाने वालों में आकाश, दीपक, सागर, सौरभ, मृदुल, रितिक, अंकित, आयुष, तुषार, शुभम, हर्ष, दीपक, विकल, गौरव, विकास आदि शामिल हैं। पूरे गांव ने इनका स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें: मनरेगा में निकली हैं 1278 पदों पर भर्तियां, कम्यूटर आपरेटर से लेकर हैं मैनेजर तक के पद

यह भी पढ़ें: UP Weather Update : नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम से लुढ़का पारा, अगले 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट



Source: Education

Share this:

You may have missed