ड्यूटी पर तैनात DSP पर पीपल की डाल टूट कर गिरी, सिर से खून बहता देख मचा हड़कंप, अस्पताल में देखने पहुंचे SP

बालोद. सर्व आदिवासी समाज की झलमला चौक में आर्थिक नाकेबंदी के दौरान शाम को बड़ा हादसा हो गया। प्रदर्शन के बीच सोमवार को 5 बजे अचानक पीपल पेड़ की शाखा टूटकर ड्यूटी में तैनात डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के ऊपर गिर गई। भारी भरकम पेड़ की शाखा गिरने से DSP गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया। डीएसपी के घायल होते ही पुलिस अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। सिर से खून बहता देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Read More: CG सर्व आदिवासी समाज का चक्काजाम, बालोद में ट्रेन रोकी, राजनांदगांव में NH किया जाम, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आर्थिक नाकेबंदी …

सिर में लगे हैं आठ से दस टांके
बताया जाता है कि डीएसपी के सिर में ज्यादा चोट लगी है। लगभग 8 से 10 टांके भी लगे हैं। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बालोद जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसएस देवदास ने बताया कि डीएसपी के सिर में चोट आई है। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज किया। सिर में चोट के कारण आराम की जरूरत है।

एसपी सदानंद कुमार पहुंचे जिला अस्पताल
डीएसपी अन्य पुलिस अफसरों के साथ ड्यूटी में थे। तभी अचानक हादसा हुआ। घटना की जानकारी के बाद एसपी सदानंद कुमार तत्काल एएसपी डीआर पोर्ते, थाना प्रभारी मनीष शर्मा के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। डीएसपी से मुलाकात की। प्राथमिक उपचार के बाद डीएसपी ने कहा कि वे ठीक हैं।



Source: Tech

Share this:

You may have missed