तिहरे हत्याकांड का आरोपी कैदी पुलिस कस्टडी से भागा, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कटनी. तीन-तीन हत्याओं का आरोपी कैदी पुलिस कस्टडी से भाग निकला। कैदी के पुलिस अभिरक्षा से भाग निकलने की सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कैदी की सुरक्षा में लगे एएसआइ, प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक यानी कुल चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बीच पुलिस अभिरक्षा से भागे कैदी की तलाश तेज कर दी गई है। हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया का कहना है कि सागर निवासी देवी पिता शंकर सिंह (31वर्ष) कटनी के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत पड़खुरी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी था। देवी सिंह ने अपने सास, ससुर और दो सालों पर जानलेवा हमला किया था। इसमें ससुर और दोनों सालों की मौत हो गई थी। इसके बाद से आरोपित झिंझरी जेल में बंद था।

स्वास्थ्य बिगड़ने परर उसे इलाज के लिए नौ सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 9-10 सितंबर की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच आरोपी देवी सिंह पुलिस को चकमा दे कर भाग निकला। अब पुलिस आरोपी कैदी की तलाश में जुटी है, हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। आरोपी कैदी की तलाश में पुलिस ने एक टीम सागर रवाना कर दिया है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस आरोपी के सभी ठिकानों पर दबिश दे रही है।

“आरोपी को भगाने में सहयोग करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले सघन तलाशी अभियान चलाते हुए आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।”-मनोज केडिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक



Source: Education

Share this:

You may have missed