छोटी जगह और थोड़े खर्च में ऐसे बनाएं घर में ग्रीन कॉर्नर

महामारी के बाद घरों में ही हरियाली और औषधीय पौधे लगाने का चलन बढ़ गया। थोड़ी जगह और सीमित संसाधनों में आप भी घर में अपना बगीचा लगा सकते हैं।

ग्रीन कॉर्नर : थोड़ी जगह में हरियाली
घर के खाली हिस्से में ऐसे पौधे लगाएं, जो ऑक्सीजन उत्सर्जक होने के साथ ही वातावरण को शुद्ध रखने में मददगार हैं, जैसे मॉन्स्टेरा, एग्लोनेमा, गोल्डन पोथोस, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, कोलेस, एरिका पाम आदि।

कैसे करें देखभाल
घर के अंदर पौधे लगाने के लिए पिडलाइट, कोकोपीट, गार्डन सोइल और चारकोल को बराबर मात्रा में मिलाकर मिट्टी तैयार करें, फिर इसमें पौधे लगा सकते हैं। ये मिट्टी हल्की होने के साथ ही भुरभुरी रहती है, जिससे निराई की जरूरत नहीं होती।

रेडिएशन से भी बचे रहेंगे
ये पौधे न केवल शुद्ध वातावरण देते हैं, बल्कि टीवी, मोबाइल, माइक्रोवेव आदि से निकलने वाले रेडिएशन को भी एब्जॉर्ब करते हैं। ये गंदगी को भी घर में आने से रोकते हैं। इसके अलावा इस मिनी बगीचे को देखने से मन को सुकून मिलेगा।
-साक्षी भारद्वाज, संस्थापक, जंगलवास-भोपाल (मध्यप्रदेश)



Source: Lifestyle

Share this:

You may have missed