Pegasus row : सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह सुनाएगा आदेश

नई दिल्ली। पेगासस मामले पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले सप्ताह इस मामले पर जांच करने के लिए एक अंतरिम आदेश जारी किया जाएगा। चीफ जस्टिस एन. वी. रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस संबंध में लिया गया ऑर्डर पहले ही सुनाया जाना था परन्तु अब इसे अगले सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस मुद्दे पर जांच के लिए हम तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम बनाने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल टीम मेम्बर्स के लिए टीम चुनने का कार्य चल रहा है। इस कार्य को अगले सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : भारत में कम हो रहा कोरोना का कहर, आज 187 दिनों बाद सबसे कम सक्रिय मामले, करीब 32 हजार नए केस

उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए सरकार से कहा था कि हम केवल यह जानना चाहते हैं कि क्या केन्द्र सरकार ने नागरिकों पर जासूसी करने के लिए पेगासस सॉफ्टवेयर अथवा अन्य किसी अवैध तरीके का प्रयोग किया था। इससे पहले केन्द्र सरकार ने कोर्ट में पेगासस जासूसी मामले में जांच कराने का ऐफिडेविट देने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : RBI का बड़ा निर्णय, दिवालिया हो चुके बैंकों के ग्राहकों को मिलेगी 5 लाख रुपए तक की राशि

इस संबंध में देश के कई नागरिकों, राजनेताओं तथा एजेंसियों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करते हुए कहा था कि इजरायली फर्म द्वारा बनाए गए जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस का उपयोग करते हुए लोगों की जासूसी करना गलत है और इसकी जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच आयोग बनाकर जांच करवाई जानी चाहिए।



Source: National

Share this:

You may have missed