दक्षिण पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के बंपर पदों पर निकाली भर्ती

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (Railway Recruitment Cell) (आरआरसी) (RRC), दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) ने नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों से अप्रेंटिस (Apprentice) (फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, फ्रिज और एसी रिपेयर इत्यादि) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए हुबली डिवीजन (Hubli Division), कैरिज रिपेयर वर्कशॉप (हुबली) (Carriage Repair Workshop, Hubli), बेंगलूरु डिवीजन (Bengaluru Division), मैसूरु डिवीजन (Mysuru Division) और सेंट्रल वर्कशॉप-मैसूरु डिवीजन (Central Workshop-Mysuru Division) के तहत कुल 904 पदों को भरा जाएगा।

समय सीमा 3 नवंबर
कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट धारी अभ्यर्थी वेबसाइट rrchubli.in पर लॉगिन कर 3 नवंबर (रात 11.59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। दक्षिण राज्यों के निवासियों को चयन में प्रमुखता दी जाएगी।

आयु सीमा
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।



Source: Jobs

Share this:

You may have missed