Jammu Kashmir: शोपियां एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, मजदूरों की हत्या में थे शामिल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में आतंक के सफाए को लेकर सेना का अभियान तेज है। इसी कड़ी में शोपियां ( Shopian Encounter ) के द्रगाड इलाके में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार ( Terrorist Killed ) गिराया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी मजदूरों की हत्या में शामिल थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत सभी लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ेँः Rajouri Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मार गिराए लश्कर के 6 आतंकी



खुफिया एजेंसियों को दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के चीरबाग द्रगाड इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, सेना और CRPF की एक संयुक्त टीम ने चीरबाग द्रगाड गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

इस बीच खुद को घिरा हुआ पाकर आतंकियों ने जवानों पर गोलिया बरसाना शुरू कर दीं। सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई के तहत दो आतंकियों को मार गिराया।

दो सप्ताह में 15 आतंकी ढेर
कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया, ‘शोपियां एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आदिल आह वानी के रूप में हुई है, जो 7/2020 से सक्रिय था।

वह लिटर, पुलवामा में एक गरीब मजदूर की हत्या में शामिल था।’ उन्होंने बताया कि दो सप्ताह में अब तक 15 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।

यह भी पढ़ेँः सत्यपाल मलिक बोले- ‘मैं राज्यपाल था, तो आतंकियों की नहीं थी घाटी में घुसने की हिम्मत’, अब चुन-चुन कर मार रहे

घाटी के दौरे पर हैं सेना प्रमुख नरवणे

बता दें कि सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच लगातार हो रही मुठभेड़ को लेकर सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (MM Naravane) जम्मू क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को को उन्होंने नियंत्रण रेखा के साथ आगे के इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा बलों को जारी अभियान के तहत कई निर्देश दिए।



Source: National

Share this:

You may have missed