Nokia C30: नोकिया का नया बजट स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। नोकिया मोबाइल फोन मार्केट में सबसे पुरानी और जानी-मानी कंपनियों में से एक है। स्मार्टफोन्स के आने से पहले नोकिया के मोबाइल फोन्स का दुनियाभर में बोलबाला था। भारत में मोबाइल फोन्स के मामले में नोकिया हमेशा से ही एक भरोसेमंद कंपनी रही है। स्मार्टफोन के इस दौर में नोकिया भी शामिल हो चुका है और कंपनी अपने कई स्मार्टफोन्स पहले लॉन्च भी कर चुकी है। इसी लिस्ट में एक नया नाम जोड़ते हुए HMD Global/नोकिया ने हाल ही में एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इसका नाम Nokia C30 है। यह नोकिया की C सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। यह एक बजट स्मार्टफोन है।

screenshot_2021-10-22_nokia_c30.png

Nokia C30 के फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है नोकिया के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स पर।

  • इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच की स्क्रीन है।
  • इस स्मार्टफोन में IPS LCD डिस्प्ले है।
  • इस स्मार्टफोन में GSM/HSPA/LTE नेटवर्क टेक्नोलॉजी है।
  • इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 Go एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इस स्मार्टफोन में Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
  • इस स्मार्टफोन में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम+32 जीबी मैमोरी और 4 जीबी रैम+64 जीबी मैमोरी के 2 मॉडल्स हैं।
  • इस स्मार्टफोन में 6000 mAh की नाॅन-रिमूवेबल बैट्री है।
  • इस स्मार्टफोन में 10W फास्ट चार्जिंग है।

screenshot_2021-10-22_nokia_c30_budget_phone.png

यह भी पढ़े – Nokia XR20: नोकिया का नया 5G स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

कीमत और सेल


Nokia kia C30 के 3 जीबी रैम+32 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम+64 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। इसे नोकिया की वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़े – Nokia G300: नोकिया का नया 5G स्मार्टफोन G300 हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत



Source: Lifestyle

Share this:

You may have missed