पंचायत चुनाव 2021: पहले दिन रिटर्निंग अधिकारी करते रहे प्रत्याशियों का इंतजार

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर). निर्वाचन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी के होने के बाद सोमवार से पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के तहत सोमवार को पंचायत समिति सदस्य के लिए उम्मीदवारों के लिए नामांकन फार्म जमा करवाने कापहला दिन था। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन फार्म नहीं जमा करवाया, रिर्टनिंग अधिकारी प्रियंका तलानिया कार्मिकों के साथ निर्धारित समय तक कार्यालय में मौजूद रही। हालांकि अलग-अलग जोन से 13 लोग नामांकन फार्म लेकर गए हैं। जैसे-जैसे चुनावी कार्यक्रम आगे बढ़ेगा,वैसे-वैसे ही चुनावी कार्यक्रम में रौनक आएगी। उपखंड प्रशासन ने भी निष्पक्ष तथा निर्भीक चुनाव करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी प्रियंका तलानिया ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्टाफ के साथ बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडऩे के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के अवकाश भी उनकी अनुमति के बिना नहीं स्वीकृत करने के लिए निर्देशित किया गया है।



Source: Lifestyle

Share this:

You may have missed