The Ashes 2021:जोस बटलर का सुपरमैन अवतार, लपका करिश्माई कैच,देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में जारी डे नाइट टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर अविश्वसनीय कैच लपका। कैच की खास बात यह रही कि उन्होंने हवा में गोता लगाते हुए इसे एक हाथ से पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

पिंक बॉल से खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए शुरूआत में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। मैच के आठवें ओवर में स्टूअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर का तीसरा गेंद जो कि लेग साइड से बाहर जा रहा था मार्कस हैरिस ने इसे पुल करने का कोशिश किया लेकिन गेंद उनके बल्ले का मोटा किनारा लेकर पीछे चला गया। गेंद काफी तेजी से लेग स्लिप और विकेटकीपर के बीच से निकलने ही वाली थी कि जॉस बटलर ने सुपरमैन के अवतार में आते हुए हवा में इस कैच को लपक लिया। मार्कस हैरिस 28 गेंदों में मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पिछले टेस्ट मैच में भी मार्कस कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और पारी की शुरुआत में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।



इंग्लैंड का तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को संघर्ष करने पर मजबूर कर रहा है। डेविड वॉर्नर और लाबुशेन दोनों ने 93 गेंदों का सामना किया है| जिसमें डेविड वॉर्नर ने 31 और लाबुसेन ने 21 रन बनाए हैं। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने दो अहम बदलाव किए हैं। स्पिनर जैक लीच और तेज गेंदबाज मार्क वुड के जगह पर दो अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम में शामिल किया गया है। स्टुअर्ट ब्रॉड के टेस्ट कैरियर का यह 150 वां मैच है। पहले मैच में इन दोनों खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल करने पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के इस फैसले का काफी आलोचना हुआ था।

आस्ट्रेलिया की प्लेइंग-xi
डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरोन ग्रीन, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन और नाथन लियोन।
इंग्लैंड की प्लेइंग-xi
रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डाविड मलान, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ओली राबिन्सन, स्टुअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन।



Source: Sports

Share this:

You may have missed