Rashid Khan बने फिल्म पुष्पा के अल्लू अर्जुन, बोला- झुकूंगा नहीं; डेविड वार्नर ने दे डाली सीख

इन दिनों अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा (Pushpa) की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। फैंस की तरह ही तमाम क्रिकेटर्स भी अल्लू अर्जुन के अंदाज को कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान का नाम भी जुड़ गया है। राशिद खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन बॉलीवुड गानों पर रील बनाकर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। इस बीच राशिद खान ने अल्लू अर्जुन की नकल उतारते हुए पुष्पा फिल्म का उनका डॉयलॉग कॉपी किया है। राशिद खान ने अल्लू अर्जुन के फेमस डॉयलॉग-‘झुकूंगा नहीं’ पर रील बनाया जो कुछ ही देर में वायरल हो गई।

राशिद खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘अब मेरी बारी।’ राशिद खान के इस पोस्ट पर डेविड वॉर्नर का रिएक्शन आया है। डेविड वॉर्नर जो कि सनराइजर्स हैदराबाद टीम में उनके कप्तान थे उन्होंने राशिद के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘Haha मेरी नकल करना बंद करो।’

राशिद खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस जमकर इसपर कमेंट भी कर रहे हैं।राशिद खान के इस पोस्ट पर अब तक 2.5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि राशिद खान से पहले डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या को भी पुष्पा के रंग में घुलता हुआ पाया गया था।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने बुजुर्ग नानी के साथ किया ‘पुष्पा’ गाने पर डांस


पुष्पा के गाने श्रीवल्ली पर इन खिलाड़ियों ने शानदार डांस स्टेप किया था। ऐसा पहली बार नहीं है कि क्रिकेटर्स ने किसी फिल्म के डॉयलॉग को कॉपी करते हुए उसपर रील बनाई हो। इससे पहले भी कई बार इन खिलाड़ियों को खासतौर से डेविड वॉर्नर को ऐसा करता हुआ देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: शिखर धवन को खरीद सकती हैं ये 3 टीमें, मिल सकते हैं करोड़ों रुपए



Source: Sports

Share this:

You may have missed