तीन महीने से फरार डकैती का पांच हजार का इनामी आरोपी ऐसे आया पकड़ में

तीन महीने से फरार डकैती का पांच हजार का इनामी आरोपी ऐसे आया पकड़ में
– डकैती का पांच हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार
– पॉश कॉलोनी शास्त्रीनगर के मकान में हथियार दिखाकर डकैती प्रकरण
जोधपुर.
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने पॉश कॉलोनी शास्त्रीनगर के सेक्टर ए स्थित मकान में घुसकर हथियार की नोंक पर डकैती करने के मामले में तीन माह से फरार पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को सोमवार को पाली से गिरफ्तार किया। अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुकेहैं।
थानाधिकारी जोगेन्द्रसिंह के अनुसार गत 10 नवम्बर की रात सेक्टर-ए निवासी अर्पित कोठारी के मकान में घुसे बदमाशों ने पिस्तौलनुमा हथियार से डरा-धमकाकर डेढ़-दो लाख रुपए व हीरे की दो अंगूठी लूट ली थी। इस संबंध में हंसराज सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। जबकि मारवाड़ जंक्शन में बाड़सा निवासी बाबूलाल देवासी फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसके पाली जिले में पनिहारी चौराहे के पास होने की सूचना मिली। इस पर पाली की सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया। जिसने तलाश के बाद मारवाड़ जंक्शन के बाड़सा गांव निवासी बाबूलाल (27) पुत्र सोनाराम गोदपुत्र गणेशराम देवासी को हिरासत में लिया गया। उसे जोधपुर लाकर पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि आरोपियों ने मोटी रकम लूटने के लिए साजिश रची थी। इसी के तहत गत दस नवम्बर की रात व्यवसायी के घर में घुसकर आरोपियों ने हथियार दिखाकर डेढ़ से दो लाख रुपए व हीरे की दो अंगूठियां लूट ली थी।



Source: Science and Technology News

Share this:

You may have missed