Abdominal Pain: पेट दर्द के कारण और पेट दर्द दूर करने के घरेलू उपाय

आज के समय में पेट दर्द एक आम समस्या बन गई है। बड़े-बुजुर्गों से लेकर छोटे-छोटे बच्चों सभी को पेट दर्द होने लगा है। किसी बड़ी बीमारी होने के अलावा खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण भी पेट दर्द की समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं पेट दर्द होने के विभिन्न कारण और इसे दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में…

पेट दर्द के विभिन्न कारण-

  • ज्यादा दाल खाने या सूखे मांस के सेवन से
  • लंबे समय तक भूखा रहने से
  • यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर
  • पेट में गैस बनने या एसिडिटी होने से
  • इरिटेबल बॉवल सिन्ड्रोम में
  • अत्यधिक तेल-मसाले युक्त भोजन करने से
  • किडनी में पथरी होने पर
  • हर्निया की बीमारी में
  • कभी-कभी ज्यादा पानी पी लेने से
  • महिलाओं को पीरियड्स के दौरान
  • जंगक फूड के अधिक सेवन से आदि।

kaaran.jpg

पेट दर्द के प्रभावकारी घरेलू उपाय- सामान्य कारणों से पेट दर्द होने पर निम्न उपायों को करने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है…

  • बच्चों के पेट में भी बाहर का खाने या मौसम बदलाव की वजह से कई बार दर्द हो जाता है। ऐसे में आप आधा छोटा चम्मच हींग को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब हींग के पेस्ट को बच्चे की नाभि के किनारे-किनारे पर लगा दीजिए। इससे जल्द ही पेट दर्द में आराम मिलता है।

  • अजवाइन को भूनकर आधा छोटी चम्मच अजवाइन को एक गिलास छाछ में मिलाकर पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है।

  • पेट दर्द में राहत के लिए आप 4 चम्मच पानी में 4 चम्मच ही दशमूलारिष्ट दवा को मिलाकर सुबह नाश्ते तथा रात्रि भोजन के पश्चात सेवन कर सकते हैं।

  • 3 ग्राम गुड़ और 3 ग्राम अजवायन दोनों को एक साथ कूट लें। अब इसके दो भाग करके रख लें और सुबह-शाम सेवन करें। इससे पेट दर्द कम होने के साथ ही फूले हुए पेट से भी छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: एड़ियों के फटने को न करें नजरअंदाज, इस विटामिन की भारी कमी से मिलते हैं ये संकेत

mattha.jpg

Source: Health

Share this:

You may have missed