सरकार प्रतिभावान खिलाडिय़ों को देगी प्रोत्साहन राशि, मांगा आवेदन

खंडवा. संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों से वर्ष 2022 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10,000 रुपए, रजत पदक पर 8,000 रुपए।

कांस्य पदक पर 6000 हजार मिलेगा
कांस्य पदक पर 6,000 रुपए खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022 की खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई 2022 तक स्वीकार किए जा सकेंगे। खेलवृत्ति के लिए आवेदन कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग खंडवा से प्राप्त कर सकते हंै। उन्होंने बताया कि 31 मई 2022 के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

‘वैद्य आपके द्वार’ के तहत घर बैठे इलाज
खंडवा आयुष विभाग ने ‘वैद्य आपके द्वार’ योजना के जरिये घर बैठे नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दे रहा है। इस योजना में आयुष की तीनों विधाओं आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी का लाभ लिया जा सकता है। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि नागरिक एन्ड्राइड फोन में गूगल प्ले स्टोर से आयुषक्योर एप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।

टेलीमेडिसिन की तरह होगा इलाज
इस योजना को टेलीमेडिसिन एप के माध्यम से उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि एन्ड्राइड पर आधारित एक एप है। यह गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप सर्च कर डाउनलोड करें। एप इनस्टॉल करके साइन-अप करें। विशेषज्ञता के अनुसार आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक या यूनानी डॉक्टर चुनें। अपनी सुविधानुसार अपॉइंटमेंट का दिन व समय चुनें। अपॉइंटमेंट बुकिंग कन्फर्म होने का एसएमएस प्राप्त होगा। निश्चित समय पर चयनित डॉक्टर आपको वीडियो कॉल पर परामर्श देंगे। डॉक्टर मरीज को एसएमएस एवं एप पर प्राप्त होगा।



Source: Education

Share this:

You may have missed