जेपी नड्डा ने कहा- कांग्रेस ने भाई-भतीजावाद और मोदी ने राष्‍ट्रवाद को बढ़ाया

Himachal News: भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने कांगड़ा के नगरोटा बगवां में रोड में रोड शो किया। इस रोड शो में उनके साथ सीएम जयराम ठाकुर और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।

इसके बाद जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी की जीत का दावा किया। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। इसके कारण सभी राजनीतिक पार्टी हिमाचल प्रदेश का दौरा कर रही हैं। कल यानी शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं, वह यहा जनसभा को संबोधित करेंगे।


मोदी ने राष्‍ट्रवाद और विकासवाद को बढ़ाया

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति की संस्कृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण बदलाव आया है। राजनीति छोटी-छोटी बातों से तय करती है कि उसकी हवा कहा बह रही है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता यहा खडे़ होकर बता सकता है कि उसने हमारे लिए क्या किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता भाई-भतीजवाद , संप्रदायवाद, जातिवाद, इलाकावाद कि बात करते हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इन सब को टक्कर देते हुए विकासवाद पर बात की है, राष्‍ट्रवाद पर बात की है यही है राजनीति का अंतर। हमारे कार्यकर्ता लोगों के सामने खुलके कह सकते हैं ये कहा था ये किया है, जो कहा है वह होके रहेगा।





Source: National

Share this:

You may have missed