प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, शादी के 23 दिन बाद प्रेमी ने प्रेमिका संग एक साथ दी जान

यूपी के अमरोहा में एक प्रेम कहानी का बेहद खौफनाक अंत हुआ है। बताया जा रहा है कि अमरोहा का युवक और वहीं रहने वाली युवती एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। वहीं परिजनों ने अपनी मर्जी से 23 दिन पहले युवक जीतपाल की शादी करा दी। जिसके बाद जीतपाल ने अपनी प्रेमिका के साथ फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं क्षेत्र में दोनों की मौत के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

दरअसल, अमरोहा के मोहम्मदपुर सुल्तान ठेर गांव का रहने वाला 21 वर्षीय जीतपाल अपने कुनबे की ही चंद्रवती से प्यार करता था, लेकिन परिजन इसके खिलाफ थे। इस कारण परिजनों ने 23 दिन पहले ही जीतपाल की शादी कहीं और करवा दी थी। लेकिन, इस शादी से न तो जीतपाल खुश था और न ही उसकी प्रेमिका चंद्रवती। गुरुवार रात जीतपाल के चचेरे साले का मंढा था। जीतपाल ससुराल में ही था। बताया जा रहा है कि रात को करीब साढ़े 11 बजे जीतपाल अपने गांव आ गया और चंद्रवती को लेकर सीधे खेत पर पहुंचा। जहां दोनों ने पेड़ पर दुपट्‌टा बांधकर आत्महत कर ली।

यह भी पढ़ें- आजम का तीन बार हुआ मौत से सामना, सैकड़ों राउंड फायरिंग में भी नहीं हुआ बाल भी बांका

ग्रामीणों ने सुबह खेत पर नजारा देखा तो रह गए हैरान

ग्रामीण जब सुबह खेत पर पहुंचे तो दोनों के शव पेड़ से लटके देख परिजनों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में दोनों ने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें- मातम में बदला खुशी का माहौल, शादी से पहले एक ही परिवार के 6 लोगों ने तोड़ा दम, सदमे में दुल्हन

साथ जीने-मरने की कसम याद दिलाती थी प्रेमिका

बता दें कि प्रेम प्रसंग में जीतपाल और चंद्रवती ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। जीतपाल की शादी के बाद अक्सर उसे चंद्रवती जीने-मरने की कसम की याद दिलाती थी। जीतपाल ने इस बारे में अपनी मां सुखिया को भी बताया था। अब इस प्रेम कहानी का खौफनाक अंत दोनों की एक साथ मौत के बाद हो गया है।



Source: Education

Share this:

You may have missed