Navjot Sidhu in Jail: नवजोत सिद्धू ने 24 घंटे से पटियाला जेल में नहीं खाया कुछ – सिद्धू के वकील का दावा

कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को 31 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर उसी जेल में बंद किया है जहां शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग के मामले में बंद हैं, केवल उनकी बैराक अलग है। सिद्धू को जेल का रोटी-पानी नहीं भा रहा है और शायद यही वजह है कि पिछले 24 घंटों से उन्होंने कुछ नहीं खाया है। ये दावा खुद उनके वकील ने किया है। फिलहाल, सिद्धू पटियाला सेंट्रल जेल में बैराक नंबर 7 में बंद हैं।

नहीं खाया है 24 घंटे से खाना
दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार शाम तक करीब 24 घंटे से जेल में हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा के अनुसार, इस अवधि के दौरान उन्होंने खाने का निवाला नहीं खाया है। उनके वकील ने कहा कि ‘शुक्रवार रात आत्मसमर्पण करने के बाद, उन्होंने पटियाला जेल अधिकारियों द्वारा दिया गया रात का खाना खाने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें गेहूं से एलर्जी है।’

वकील एचपीएस वर्मा ने पटियाला कोर्ट में अपील की है कि ‘क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को उनकी सेहत के हिसाब से खाना उपलब्ध कराया जाए, लेकिन अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।’

यह भी पढ़े- रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी व दलाल को जेल भेजा

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के रोड रेज मामले में बरी करने के अपने मई 2018 के आदेश की समीक्षा के बाद उन्हें एक साल की सजा सुनाई है। इस मामले में उनपर आरोप है कि सिद्धू ने गुरनाम सिंह को कथित तौर पीटा था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।



Source: National

Share this:

You may have missed