ज्ञानवापी मस्जिद केसः प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी पर हंगामा, DU में छात्रों का प्रदर्शन

ज्ञानवापी मस्जिद में निकले शिवलिंग मामले को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद के बीच दिल्ली यूनिवर्स्टी के प्रोफेसर रतन लाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट को लेकर जमकर विवाद हुआ और इसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर रतनलाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों की नाराजगी देखने को मिली। बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रोफेसर की गिरफ्तारी का विरोध किया। छात्रों ने मांग की जल्द से जल्द प्रोफेसर को छोड़ा जाए। बता दें कि प्रोफेसर रतन लाल ने कहा था कि इतिहास का छात्र हूं और इतिहास का छात्र अपने हिसाब से चलता है।

दअसल प्रोफेसर रतन लाल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी को लेकर अब हंगामा खड़ा हो गया है। वामपंथी छात्र संगठन प्रोफेसर रतन लाल के पक्ष में खुलकर उतर आए हैं। इन छात्रों का कहना है कि पुलिस ने गलत तरीके से प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है और जल्द से जल्द उन्हें रिहा किया जाए।

बता दें कि प्रोफेसर ने कहा था कि, शिवलिंग की जो बात की जा रही है, वह तोड़ा हुआ नहीं, काटा हुआ लग रहा है. प्रोफेसर रतन लाल की ये सफाई भी काम न आई और सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें – ज्ञानवापी केसः सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज को ट्रांसफर किया मामला, वजू के लिए की ये व्यवस्था

आर्ट फैकल्टी के बाहर किया प्रदर्शन
शनिवार को प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी के विरोध में वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के बैनर तले छात्रों ने प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने ज्ञानवापी विवाद में रतन लाल को तुरंत रिहा किए जाने की मांग भी की।

आईसा के बैनर तले छात्रों ने प्रोफेसर रतन लाल को तत्काल रिहा करने की मांग करते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट फैकल्टी के बाहर प्रदर्शन किया।

रात को भी किया था हंगामा
दरअसल प्रोफेसर की गिरफ्तार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन शुक्रवार देर रात से ही शुरू हो गया था। जैसे ही दिल्ली पुलिस प्रोफेसर को गिरफ्तार कर के ले गई वैसे ही कई छात्र देर रात ही साइबर सेल थाने पहुंच गए थे।

आईसा से जुड़े छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल को तुरंत रिहा किए जाने की मांग कर रहे थे। रात गुजरने के बाद छात्र फिर से एक्टिव हो गए और आर्ट फैकल्टी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

आज कोर्ट में प्रोफेसर को पेश करेगी पुलिस
बताया ज रहा है कि, दिल्ली पुलिस शनिवार की दोपहर के बाद प्रोफेसर को कोर्ट में पेश कर सकती है। बता दें कि प्रोफेसर रतन लाल को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने वकील विनीत जिंदल की शिकायत पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

प्रोफेसर के खिलाफ उत्तरी दिल्ली के मोरिस नगर साइबर सेल थाने में धारा 153 ए और 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – Delhi Schools: दिल्ली में बदलेगी स्कूल टाइमिंग! जारी हुई नई गाइडलाइन



Source: National

Share this:

You may have missed