Harmful Vitamin for Kidney: विटामिन सी की अधिकता से किडनी हो सकती है खराब, जानिए, गुर्दे की बीमारी में क्या खाने से बचें

पालक, चुकंदर, नींबू-संतरा आदि आप यह सोच कर खाते होंगे कि ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह सही भी है, लेकिन तब ही जब आप किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या के शिकार न हों। आपको शायद ही पता होगा कि इम्युनिटी बढ़ाने और इंफेक्शन से लड़ने वाला विटामिन सी अगर शरीर में अधिक हो जाए तो ये किडनी को नुकसान पहुंचाता है।

विटामिन सी की अधिकता से नुकसान
यह बात एकदम सही है कि विटामिन C सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन अगर आप इसे नेचुरल लेने की जगह सप्लीमेंट के रूप में ले रहे तो ये आपके लिए नुकसानदाय भी साबित हो सकती है। यदि विटामिन सी के सप्लीमेंट्स के हाई डोज लिए जाते हैं तो बॉडी विटामिन C को ओक्सलेट में बदल देता है। इससे किडनी में स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है, वहीं अगर किडनी डिजीज के मरीज आप हैं तो किडनी और खराब हो सकती है।
किडनी में पालक-चुकंदर से जानिए क्यों रहें दूर पालक, चुकंदर, नींबू, बादाम, चॉकलेट आदि में ओक्सलेट की मात्रा अधिक होती है और इससे किडनी स्टोन बनने के चांसेज बढ़ जाते हैं।

कम मात्रा में विटामिन C लेने की सलाह
ये बात विटामिन सी ही नहीं, अन्य विटामिन्स या मिनरल्स पर भी लागू होता है। अगर आप नेचुरल या सप्लीमेंट के रूप में ज्यादा विटामिन लेते हैं तो इसके नुकसान भी कम गंभीर नहीं होते।

सादा पानी ज्यादा पीएं
ये बात सच है कि फ्रूट जूस या विटामिन सी से भरपूर नींबू, संतरे या मौसम्बी को पीना फायदेमंद है, लेकिन किडनी स्टोन से बचने के लिए कोशिश करें कि आप सादा पानी ज्यादा पीएं। विटामिन सी युक्त चीजें सीमित मात्रा में ही लें।

यूरिक एसिड बढ़ने से भी किडनी स्टोन का खतरा
रेड मीट, चिकेन, अंडे आदि खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है। यही नहीं बहुत अधिक प्रोटीन डाइट लेने से यूरिनरी सीट्रेट का लेवल घटता है। यह पेशाब में मौजूद वह केमिकल है जो स्टोन बनने से रोकता है। इसलिए हाई प्रोटीन वाला खाना खाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



Source: Health

Share this:

You may have missed