दिल्ली: दादी ने पैसे नहीं दिए तो नाबालिग ने कर दी हत्या, वीडियो कॉल पर दोस्तों को दिखाया शव

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में नाबालिग ने 80 वर्षीय बुजुर्ग दादी माया देवी की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे पैसे चाहिए थे। 17 वर्षीय पोते ने दादी से पैसे मांगे थे और जब दादी ने मना किया तो उसने गुस्से में अपनी दादी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय माया देवी शालीमार बाग के बीएस ब्लाक में स्थित फ्लैट में पहली मंजिल पर अकेली रहती थीं। इस महिला ने अपनी प्रॉपर्टी बेचकर सभी बच्चों को अलग-अलग जगहों पर सेटल करदिया था। महिला की हत्या के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की और बच्चों से भी पूछताछ शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस ने महिला के घर का CCTV खंगाला तो पता चल कि रात करीब 9:30 बजे सफेद रंग के कपड़े में दो लोग आते दिखाई दिए और फिर 11:20 बजे भर निकल गए। पुलिस जब ये फुटेज परिजनों को दिखाया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़े- आंगन में खाना खा रहे पति-पत्नी की 3 बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या

जांच में सामने आया कि 17 वर्षीय लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी दादी की हत्या को अंजाम दिया। इस नाबालिग ने घर पहुंचकर दादी से से पहले पैसे की मांग की जब दादी ने मना कर दिया तो उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दादी के घर से 1 लाख 50 हजार लूटकर अपना कर्जा चुकाया।

फिलहाल पुलिस ने नाबालिग आरोपी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने सर्जिकल ब्लेड, नाबालिग के खून से सने कपड़े, लूटे गए 50 हजार रुपए, स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।



Source: National

Share this:

You may have missed